सैकेंड हैंड कार लेने की सोच रहे हैं तो पहले देख लें ये खबर! खरीददार को लगा ₹14 लाख का चूना, चोरी की निकली गाड़ी

Edited By Vijay, Updated: 19 Apr, 2026 04:45 PM

fraud committed by selling stolen vehicle for 14 lakhs using forged documents

जिला बिलासपुर में सैकेंड हैंड गाड़ियों की खरीद-फरोख्त के नाम पर जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कथित कार डीलर ने एक व्यक्ति को चोरी की स्कॉर्पियो गाड़ी असली बताकर बेच दी और करीब 14 लाख रुपए की चपत लगा दी।

बिलासपुर (बंशीधर): जिला बिलासपुर में सैकेंड हैंड गाड़ियों की खरीद-फरोख्त के नाम पर जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कथित कार डीलर ने एक व्यक्ति को चोरी की स्कॉर्पियो गाड़ी असली बताकर बेच दी और करीब 14 लाख रुपए की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में कोठी (तहसील घुमारवीं) निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने दिसम्बर 2025 में अराफात हुसैन नामक व्यक्ति से एक काले रंग की स्कॉर्पियो (HP 24 E-5472) का सौदा तय किया था। आरोपी बिलासपुर में सैकेंड हैंड गाड़ियों का व्यवसाय करता है। अशोक कुमार के अनुसार गाड़ी का सौदा 14 लाख रुपए में तय हुआ था। पीड़ित ने बताया कि 28 दिसम्बर, 2025 को उन्होंने अपने मित्र अभिषेक की मौजूदगी में आरोपी को 3 लाख रुपए नकद दिए। बाकी राशि के लिए अशोक कुमार ने पंजाब नैशनल बैंक (एम्स शाखा, बिलासपुर) से साढ़े 11 लाख रुपए का लोन लिया। इसके बाद 13 जनवरी, 2026 को आरोपी के कहे अनुसार उन्होंने साढ़े 10 लाख रुपए आरोपी द्वारा बताए गए एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।

शिमला पुलिस की जांच में खुला राज
धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब बीते 28 फरवरी को शिमला पुलिस ने उक्त वाहन की जांच की। जांच में सामने आया कि यह स्कॉर्पियो पंजाब के अमृतसर से चोरी हुई थी। वाहन की गहन पड़ताल में पाया गया कि गाड़ी का इंजन और चेसिस नंबर पूरी तरह फर्जी थे और उसे दी गई आरसी भी नकली थी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने सुनियोजित साजिश के तहत फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उसे ठगा है।

बिलासपुर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
मामले की पुष्टि करते हुए बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस धोखाधड़ी के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!