Chamba: विकास कार्यों में ₹32.80 लाख का घोटाला उजागर, पूर्व उपप्राधान और पंंचायत सचिव गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 14 Apr, 2026 02:25 PM

former vice head and panchayat secretary arrested

पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच विधानसभा क्षेत्र चुराह की ग्राम पंचायत चंडी में विकास कार्याें में गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस ने पूर्व उपप्राधान व पंंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया है।

चम्बा (रणवीर सिंह राणा): पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच विधानसभा क्षेत्र चुराह की ग्राम पंचायत चंडी में विकास कार्याें में गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस ने पूर्व उपप्राधान व पंंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। 

पूर्व उपप्रधान के खिलाफ लंबे समय से विकास कार्याें में अनियमितताएं बरतने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के आधार पर जांच के बाद पंचायत में करवाए गए विकास कार्याें में करीब 32,80,500 रुपए की गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व उपप्रधान चंद्रपाल निवासी गांव चंडी तथा पंचायत सचिव खेप सिंह निवासी गांव भंगड़ौता डाकघर राजपुरा को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दोनों को सोमवार को कोर्ट में भी पेश किया गया। मौजूदा समय में पंचायत सचिव का दूसरी पंचायत में तबादला हो गया है। 

वहीं पूर्व उपप्रधान इससे पहले पंचायत में प्रधान भी रह चुके हैं, ऐसे में 10 वर्षों में करवाए गए कार्याें में जांच में अनियमितताएं सामने आईं। कार्याें में पनिहारा, ड्रेन नाली, वाटर भंडार, कुहल का निर्माण, गांव सडाला से धुंधी सड़क, कूड़ेदान बड़ोह, मोक्षधाम मोहल के कार्याें की शिकायत की गई थी। इसके बाद जांच में आरोप सही पाए गए।  इन कार्याें की शिकायत एडीएम चम्बा, डीसी चम्बा समेत पंचायत अधिकारियों से की गई थी। इसके बाद खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया, जिसमें ग्रामीण विकास विभाग, पंचायत निरीक्षक को शामिल किया गया। शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि झूठे बिल वाऊचर, फर्जी मस्ट्रोल लगाकर लाखों रुपए का गबन किया गया। अब जांच के बाद अन्य सरकारी कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है। 

क्या कहते हैं अधिकारी?
जिला पंचायत अधिकारी चम्बा महेश कुमार ने बताया कि चंडी पंचायत में करवाए गए विकास कार्याें में गड़बड़ी की शिकायत के बाद जांच के बाद जिला प्रशासन के निर्देश के बाद जांच की गई। इसकी रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दी गई है। उधर, एएसपी चम्बा दिनेश कुमार ने बताया कि विकास कार्याें में गड़बड़ी पाए जाने पर पूर्व पंचायत उपप्रधाान और सचिव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!