Chamba: कालाबन सड़क हादसा, कर्नाटक और बेंगलुरु भेजे पर्यटकों के शव

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jun, 2026 07:03 PM

chamba ambulance tourist dead body

चम्बा-किलाड़ मार्ग पर उपमंडल चुराह के कालाबन के समीप भीषण सड़क हादसे में मारे गए पर्यटकों के शवों को एम्बुलैंस के माध्यम से उनके घर कर्नाटक और बेंगलुरु भेजा गया।

चम्बा (रणवीर): चम्बा-किलाड़ मार्ग पर उपमंडल चुराह के कालाबन के समीप भीषण सड़क हादसे में मारे गए पर्यटकों के शवों को एम्बुलैंस के माध्यम से उनके घर कर्नाटक और बेंगलुरु भेजा गया। इस दौरान पुलिस ने पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडीकल कालेज चम्बा में परिजनों के बयान दर्ज किए। बेंगलुरु और कर्नाटक से हिमाचल घूमने आए पर्यटक डल्हौजी पहुंचे थे। वहां से उन्होंने सचे जोत दर्रे के बर्फीले पहाड़ों का दीदार करने का मन बनाया, लेकिन बैरागढ़ पुलिस चैक पोस्ट पार करने के बाद कुछ ही दूरी पर पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई।

पांगी पुलिस चौकी से संपर्क करने पर पता चला कि गाड़ी उस क्षेत्र में नहीं पहुंची है। उसके बाद तलाशी के दौरान कालाबन के पास गाड़ी के कुछ अंश मिले, लेकिन क्षेत्र में मोबाइल नैटवर्क न होने के कारण राहत और बचाव कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मैडीकल कालेज चम्बा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!