पूर्व विधायक के बेटे ने कर्फ्यू के बीच कर डाला ये काम, पुलिस ने दर्ज किया केस

Edited By Vijay, Updated: 26 Mar, 2020 04:29 PM

former mla s son did this work amid curfew

कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू की अवहेलना करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रभावशाली लोगों से भी सख्ती से निपटा जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर शहर के चेतना चौक के पास पुलिस नाका तोड़कर गाड़ी भगा ले जाने के...

बिलासपुर (ब्यूरो): कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू की अवहेलना करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रभावशाली लोगों से भी सख्ती से निपटा जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर शहर के चेतना चौक के पास पुलिस नाका तोड़कर गाड़ी भगा ले जाने के आरोप में पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार गत बुधवार को पुलिस ने जगह-जगह नाके लगा रखे थे। इसी दौरान चेतना चौक पर लगाए गए नाके के दौरान एक गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया। गाड़ी को जिला की एक विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक का बेटा चला रहा था। गाड़ी में उसके साथ एक अन्य युवक भी था। हालांकि उसने पहले गाड़ी रोकी लेकिन उसके तुरंत बाद वह नाका तोड़कर गाड़ी को भगा ले गया। इसकी वजह से दुर्घटना भी हो सकती थी।

नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। उसके बाद पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से बचाने के लिए प्रदेश में कफ्र्यू लगाया गया है। बिलासपुर जिला में जरूरी सामान की खरीददारी के लिए सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक का समय तय किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!