ट्रक में अचानक लगी आग, चालक की होशियारी से टला बड़ा हादसा

Edited By Vijay, Updated: 25 Oct, 2020 09:40 PM

fire in truck

नूरपुर के कस्बा जसूर में अचानक एक ट्रक में आग लग गई। इससे ट्रक में रखा सामान जलने लगा, मगर ट्रक ड्राइवर की होशियारी से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। ड्राइवर ने ट्रक को तुरंत अग्निशमन विभाग के दफ्तर के सामने खड़ा कर दिया।

नूरपुर (राकेश): नूरपुर के कस्बा जसूर में अचानक एक ट्रक में आग लग गई। इससे ट्रक में रखा सामान जलने लगा, मगर ट्रक ड्राइवर की होशियारी से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। ड्राइवर ने ट्रक को तुरंत अग्निशमन विभाग के दफ्तर के सामने खड़ा कर दिया। उस समय एनडीआरएफ की टीम आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई और जल्द ही आग पर काबू पा लिया मगर ट्रक में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

एनडीआरएफ  के डिप्टी कमांडैंट भूपिंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही ट्रक 500 मीटर पीछे खड़ा था। वहां पर ट्रक से अचानक धुआं निकलने लगा। ट्रक ड्राइवर ने सोचा कि क्यों न ट्रक को नजदीक अग्निशमन विभाग के दफ्तर के पास लगा दूं। उसी समय एनडीआरएफ के कर्मी ने ट्रक में आग को निकलते देखा और इसकी सूचना दी। सूचना पर टीम तुरंत हरकत में आई और ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!