यहां 3 भाइयों पर बरपा आग का कहर, 4 लाख रुपए का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 26 Feb, 2021 11:42 PM

fire in house

विकास खंड सुजानपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पनोह के भटाणी गांव में वीरवार रात को अढ़ाई बजे के करीब अचानक लगी आग से 3 सगे भाइयों के मकान जल गए। पनोह पंचायत के उपप्रधान रजिंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार की रात अढ़ाई बजे भाग सिंह पुत्र निक्का राम के...

सुजानपुर (अश्वनी): विकास खंड सुजानपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पनोह के भटाणी गांव में वीरवार रात को अढ़ाई बजे के करीब अचानक लगी आग से 3 सगे भाइयों के मकान जल गए। पनोह पंचायत के उपप्रधान रजिंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार की रात अढ़ाई बजे भाग सिंह पुत्र निक्का राम के रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। आग इस तरह फैली कि भाग सिंह के रिहायशी मकान के साथ लगते उसके दोनों सगे भाइयों प्रेमचंद व मदन लाल के रिहायशी मकान भी जलकर राख हो गए।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सहायता से शुक्रवार को सुबह सवा 5 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया परंतु तब तक तीनों भाइयों के रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ चुके थे। उन्होंने बताया कि इस आग से भाग सिंह की पालतू गाय को मामूली-सा नुक्सान हुआ है। इस आग से करीब 4 लाख का नुक्सान हुआ है। तहसीलदार सुरेश कुमार ने बताया कि भाग सिंह को 5 हजार व प्रेमचंद को 4 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि मदन लाल का नुक्सान कम हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!