शव के अंतिम संस्कार को लेकर 2 समुदायों के बीच जमकर चले पत्थर, 2 घायल

Edited By Vijay, Updated: 14 Nov, 2019 10:40 PM

fight between 2 communities during funeral

एक तरफ समाज आधुनिक युग में आगे बढ़ रहा है लेकिन दूसरी तरफ जिला सिरमौर के आज भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां जातिगत भेदभाव जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही मामला सुरला के समीप वीरवार देर शाम सामने आया है। यहां एक समुदाय की महिला के शव को अंतिम संस्कार...

नाहन (धर्म सिंह): एक तरफ समाज आधुनिक युग में आगे बढ़ रहा है लेकिन दूसरी तरफ जिला सिरमौर के आज भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां जातिगत भेदभाव जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही मामला सुरला के समीप वीरवार देर शाम सामने आया है। यहां एक समुदाय की महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए क्षेत्र के श्मशानघाट लाया गया। जैसे ही शव के अंतिम संस्कार के लिए एक समुदाय के लोग लकड़ियां रखने लगे तो दूसरे समुदाय से करीब 10-15 लोग मौके पर पहुंच गए और लकड़ियां इधर-उधर फैंकने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही एसएचओ मानवेंद्र ठाकुर अन्य 3 कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन दोनों पक्षों के करीब 80 लोगों के बीच केवल 4 पुलिस कर्मियों के लिए मौके पर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई कि आखिर किस समुदाय को और कैसे शांत करवाया जाए। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस झड़प में पुलिस कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत किया गया लेकिन इस बीच 2 लोगों को चोटें आई हैं।

एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सुरला में जगपाल अपनी मृतक पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए करीब 40-50 लोगों के साथ श्मशानघाट पंहुचा था लेकिन वहां पर दूसरे अन्य समुदाय के लोगों द्वारा महिला का अंतिम संस्कार करने से रोका गया। इस बच दोनों समुदाय के लोगों में पत्थरों आदि के साथ मारपीट हुई। सूचना मिलने के बाद एसएचओ नाहन व अन्य टीम मौके पर पंहुची है। झड़प में पुलिस कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई है।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं भी टीम के साथ मौके का जायजा लिया है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस दौरान दूसरे पक्ष से बलबीर व दीन दयाल को चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार द्वारा भी मौके का जायजा लिया गया है। पुलिस सुरक्षा में महिला का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त क्षेत्र में शव जलाने को लेकर पहले से विवाद चला हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!