हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सहित कॉलेजों में बढ़ी परीक्षा फीस, 1 जुलाई से होगी लागू

Edited By Vijay, Updated: 10 Apr, 2026 11:25 PM

examination fees increased in colleges including hpu

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) सहित संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में परीक्षा फीस बढ़ गई है। स्नातक के अलावा स्नातकोत्तर कोर्सिज की परीक्षा फीस वृद्धि संबंधित अधिसूचना विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को जारी की।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) सहित संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में परीक्षा फीस बढ़ गई है। स्नातक के अलावा स्नातकोत्तर कोर्सिज की परीक्षा फीस वृद्धि संबंधित अधिसूचना विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को जारी की। बढ़ी हुई फीस 1 जुलाई से यानी कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगी। वित्त समिति की सिफारिशों के अनुसार बीते 28 मार्च को हुई कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद यह अधिसूचना जारी की गई। बीए, बीएससी, बीकॉम के अलावा बीसीए, बीटीए, बीएड सहित एमबीबीएस कोर्सिज की परीक्षा फीस भी बढ़ाई गई है। एमबीए और एमसीए जैसे व्यावसायिक कोर्सिज में भी परीक्षा फीस बढ़ाई गई है।

बीए के रैगुलर विद्यार्थियों की थ्योरी परीक्षा फीस 800 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए की गई है, जबकि प्रैक्टीकल फीस 100 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए की गई है। इसके अलावा बीए प्राइवेट/रि-अपीयर की थ्योरी परीक्षा फीस 500 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए की गई है, जबकि प्रैक्टीकल फीस 100 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए की गई है। बीकॉम के रैगुलर विद्यार्थियों की थ्योरी परीक्षा फीस 1200 रुपए से बढ़ाकर 1800 रुपए की गई है, जबकि प्रैक्टीकल फीस 100 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए की गई है। बीकॉॅम प्राइवेट/रि-अपीयर की थ्योरी परीक्षा फीस 800 रुपए से बढ़ाकर 1800 रुपए की गई है, जबकि प्रैक्टीकल फीस 100 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए की गई है। बीएससी के रैगुलर विद्यार्थियों की थ्योरी परीक्षा फीस 1200 रुपए से बढ़ाकर 1800 रुपए की गई है, जबकि प्रैक्टीकल फीस 100 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए की गई है। बीएससी की प्राइवेट/रि-अपीयर की थ्योरी परीक्षा फीस 800 रुपए से बढ़ाकर 1800 रुपए की गई है, जबकि प्रैक्टीकल फीस 200 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए की गई है। बीसीए, बीबीए, बीटीए/एफवाईआईसीटीए कोर्सिज के रैगुलर विद्यार्थियों की परीक्षा फीस 1000 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए और प्राइवेट/रि-अपीयर की थ्योरी परीक्षा फीस 1500 रुपए की गई है। एमए/एमकॉम कोर्सिज की परीक्षा फीस में वृद्धि की गई है। एमबीए, एमटीए, बीएचएम, एमसीए की परीक्षा फीस 1500 रुपए से बढ़ाकर 2250 रुपए तक होगी। इसके अलावा अन्य पीजी कोर्सिज की परीक्षा फीस में भी वृद्धि कर दी गई है। कुल 64 मदों पर फीस वृद्धि की गई है।

बीएड की रैगुलर सैमेस्टर पैटर्न के तहत रैगुलर परीक्षा फीस अब 2500 रुपए
बीएड की रैगुलर सैमेस्टर पैटर्न के तहत रैगुलर परीक्षा फीस 1400 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए हो जाएगी, जबकि सीडीओई के बीएड वार्षिक कोर्स की रैगुलर परीक्षा फीस 2800 रुपए से बढ़ाकर 4 हजार रुपए होगी। प्राइवेट/रि-अपीयर के विद्यार्थियों के लिए सैमेस्टर पैटर्न के तहत परीक्षा फीस अब 3 हजार रुपए और वार्षिक रि-अपीयर फीस 5 हजार रुपए होगी। मेडिकल कोर्सिज के तहत परीक्षा फीस केवल रि-अपीयर पेपरों के लिए बढ़ाई गई है और इसमें फीस 1 हजार से बढ़ाकर 2 हजार रुपए प्रति पेपर की गई है।

अन्य कोर्सिज की परीक्षा फीस पर एक नजर
बीटैक कोर्स की परीक्षा फीस 3800 रुपए, एमए व एमकॉम 1500/1800 रुपए, एमएससी 1800 रुपए, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी 2500 रुपए, एमएड 2250 रुपए, एमए शारीरिक शिक्षा 1800 रुपए, एलएलबी 1800 रुपए, एलएलएम 2 हजार, पीजीडीपीएम की परीक्षा फीस 1800 रुपए की गई है।

प्रमाण पत्रों व अन्य की फीस पर एक नजर
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सर्टीफिकेट, डिग्री, फॉर्म आदि लेना भी महंगा हो गया है। विश्वविद्यालय ने अन्य सेवाओं से जुड़े शुल्कों में भी संशोधन किया है। डुप्लीकेट डिग्री, प्रोविजनल सर्टीफिकेट, मार्कशीट, री-एवैल्यूएशन और री-चैकिंग जैसे कार्यों के लिए भी नए शुल्क लागू किए हैं। इसके साथ ही लेट फीस, परीक्षा फॉर्म जमा करने में देरी और विशेष परिस्थितियों में फॉर्म स्वीकार करने के लिए भी शुल्क में वृद्धि की है। डुप्लीकेट प्रमाणपत्र 600/1200/2400, प्रोविजनल डिग्री 1000/1500/3000, मैरिट रैंक प्रमाण पत्र 1 हजार/2 हजार/3 हजार, विषय प्रमाण पत्र 200/400/600, डुप्लीकेट पंजीकरण कार्ड 500 रुपए, अतिरिक्त फाॅर्म की प्रति 500 रुपए, परीक्षा फाॅर्म में सुधार 1200 रुपए, कंसोलीडेटिड मार्कशीट 600 रुपए।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!