प्रदेश सरकार ने टूरिज्म को किया बर्बाद : गोविंद सिंह ठाकुर

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Jul, 2024 05:39 PM

ex minister govind singh thakur

प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों के वाहनों पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर प्रदेश के टूरिज्म को बर्बाद किया। 2023 में सरकार ने हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहनों...

कुल्लू (दिलीप): प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों के वाहनों पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर प्रदेश के टूरिज्म को बर्बाद किया। 2023 में सरकार ने हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहनों जिनके पास ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट होने के बावजूद अतिरिक्त टैक्स लगा दिया, जिसमें 5000 रुपए तक टैक्स लिया। इसके चलते बाहरी राज्यों के टूर एंड ट्रैवल ऑप्रेटर्स ने हिमाचल प्रदेश की बुकिंग लेना बंद कर दिया और इसके बाद उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए टूरिस्ट भेजना शुरू किया। इससे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार को भारी नुक्सान हुआ है। यह बात पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू में प्रैस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वन नेशन वन टैक्स के बावजूद हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अतिरिक्त टैक्स लगाकर पर्यटन व्यवसाय को चौपट किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से राज्य सरकारों को पत्र लिखकर यह कहा गया है कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के बाद राज्य में अतिरिक्त टैक्स नहीं लिया जाना चाहिए। इसके बावजूद प्रदेश सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी बनाई है जिसकी स्टेटमैंट आ गई है। उन्होंने कहा कि होम स्टे रजिस्ट्रेशन की राशि भी 3 गुना बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार होम स्टे से स्वरोजगार चलाने वाले लोगों पर कुठाराघात कर रही है। प्रदेश में होम स्टे से नौजवान रोजगार चला रहे हैं और अपने पैरों पर खड़ा होने का कार्य कर रहे हैं। सरकार को जन कल्याणकारी योजना में फीस बढ़ौतरी, पानी और बिजली के कमर्शियल बिलों की बढ़ौतरी को वापस लेना चाहिए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!