बिलासपुर बस स्टैंड पर हादसा, बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Edited By Vijay, Updated: 10 Jul, 2021 06:39 PM

elderly dies after being hit by bus

बिलासपुर बस अड्डे में शनिवार को दोपहर के समय एक व्यक्ति की बस की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रह्मदास (60) निवासी कोसरियां सैक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है। ब्रह्मदास बस अड्डे पर ही एक दुकान में काम करता था।

बिलासपुर (ब्यूरो): बिलासपुर बस अड्डे में शनिवार को दोपहर के समय एक व्यक्ति की बस की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रह्मदास (60) निवासी कोसरियां सैक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है। ब्रह्मदास बस अड्डे पर ही एक दुकान में काम करता था। जानकारी के अनुसार बस अड्डे पर एक निजी बस रूट पर जाने के लिए खड़ी थी। उसी के साथ एचआरटीसी की एक बस को उसका चालक बैक कर रहा था। इसी दौरान ब्रह्मदास बस की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद अड्डा प्रबंधन व अन्य लोगों ने ब्रह्मदास को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!