भूकंप के झटकों से 9 बार डोली हिमाचल की धरती, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता

Edited By Vijay, Updated: 27 Mar, 2020 07:38 PM

earthquake in himachal

कोरोना वायरस की दहशत के बीच हिमाचल की धरती 2 घंटों के अंतराल में 9 बार डोली। पहला भूकंप का झटका 4 बजकर 21 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 आंकी गई। इसका केंद्र धर्मशाला था। वहीं इसके करीब 10 मिनट बाद 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। इस बार...

शिमला (याेगराज): कोरोना वायरस की दहशत के बीच हिमाचल की धरती 2 घंटों के अंतराल में 9 बार डोली। शुक्रवार को 4 बजकर 6 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 2.9 रिक्टर पैमाने पर आंकी गई। दूसरा भूकंप का झटका 4 बजकर 21 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 आंकी गई। इसका केंद्र धर्मशाला था। वहीं इसके करीब 10 मिनट बाद 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। इस बार केंद्र चंबा था और गहराई 5 किलोमीटर नीचे थी। इसके बाद 4 बजकर 54 मिनट पर भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।

इसके बाद 5 बजकर 11 मिनट पर फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार तीव्रता 3.6 थी और केंद्र चंबा रहा। इसके साथ ही 5 बजकर 17 मिनट पर भी 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र भी चंबा रहा। इसके बाद 5 बजकर 45 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.0 आंकी गई और इस बार भी केंद्र चंबा ही रहा।

यहीं नहीं, 6 बजकर 49 मिनट पर एक बार फिर से 3.8 की तीव्रता वाले भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि भूकंप के चलते नुक्सान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते हिमाचल सहित पूरे देश में लॉकडाउन है। लोगों को घरों से ना निकलने की हिदायत दी गई है लेकिन भूकंप के झटकों ने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!