भूकंप से कांपा हिमाचल प्रदेश, 24 घंटे में 5 बार महसूस किए गए झटके (Video)

Edited By Ekta, Updated: 09 Sep, 2019 03:19 PM

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में आधे घंटे में करीब तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार दोपहर 12.10 मिनट भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता रही। इसके बाद 12 बजकर 40 मिनट पर 3.0 रिक्टर स्केल पर फिर झटका लगा। वहीं 12 बजकर 57...

शिमला (तिलक): हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में आधे घंटे में करीब तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार दोपहर 12.10 मिनट भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता रही। इसके बाद 12 बजकर 40 मिनट पर 3.0 रिक्टर स्केल पर फिर झटका लगा। वहीं 12 बजकर 57 मिनट पर फिर 2.7 तीव्रता से भूंकप का झटका महसूस किया गया।

भूकंप का केंद्र चंबा-जम्मू एवं कश्मीर बॉर्डर था। धरती से पांच किमी नीचे इसका केंद्र था। मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने भूकंप के झटके लगने की पुष्टि की है। हालांकि इससे अभी तक जान एवं माल की हानि की खबर नहीं है। यह झटके हिमाचल समेत पूरे उतर भारत में महसूस किए गए। उल्लेखनीय है कि रविवार को भी चंबा में 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का पहला झटका सुबह 5:30 बजे आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई थी। भूकंप के इस झटके का केंद्र चंबा था। इसके बाद करीब ढाई घंटे बाद ही भूकंप का दूसरा झटका सुबह 8:04 पर लगा। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!