Bilaspur: रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुआ चालक! 3 दिन से नहीं लगा कोई सुराग, पुलिस तलाश में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 04 Apr, 2026 12:25 PM

driver missing in bilaspur

पुलिस थाना भराड़ी के तहत आने वाले लद्दा गांव से एक व्यक्ति के पिछले तीन दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक है।

भराड़ी (राकेश): पुलिस थाना भराड़ी के तहत आने वाले लद्दा गांव से एक व्यक्ति के पिछले तीन दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार गत बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य घर पर ही मौजूद थे। रात करीब 10 बजे सुरेश कुमार किसी काम से घर से बाहर निकला, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने सुरेश के मोबाइल फोन पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों और संभावित जगहों पर तलाश करने के बाद भी जब सुरेश का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने थाना भराड़ी पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि भराड़ी थाना में व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें लापता व्यक्ति की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को सुरेश कुमार के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो वह तुरंत भराड़ी पुलिस को सूचित करे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!