अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बढेड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, 600 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Jun, 2026 01:47 PM

district level program organized in badhera on international yoga day

Una News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को हिमकैप्स नर्सिंग एंड लॉ कॉलेज परिसर, बढेड़ा में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' (योगा फॉर हेल्दी एजिंग) के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में प्रातः...

Una News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को हिमकैप्स नर्सिंग एंड लॉ कॉलेज परिसर, बढेड़ा में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' (योगा फॉर हेल्दी एजिंग) के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक चले एक घंटे के योग सत्र में प्रशिक्षुओं, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों सहित लगभग 600 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

'योग हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त अमूल्य विद्या'

मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त विनय मोदी ने कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त अमूल्य विद्या है, जिसने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि 'करें योग, रहें निरोग' का भाव स्वस्थ और संतुलित जीवन का मूल मंत्र है। विशेष रूप से युवाओं को योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित होता है। उन्होंने कहा कि युवा समाज और राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं। योग उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाकर अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए तैयार करता है। योग से विकसित सकारात्मक सोच युवाओं में माता-पिता के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और पारिवारिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को भी सशक्त बनाती है।कार्यक्रम में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी।

PunjabKesari

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पिछले एक माह से जिलेभर में प्री-योग दिवस गतिविधियों के तहत विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों और चिकित्सकों ने लोगों को योग के महत्व तथा नियमित योगाभ्यास के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि समाज में योग की संस्कृति को व्यापक रूप से अपनाया जाए, तो भारत को पुनः विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस आयोजन में जिला रेडक्राॅस सोसायटी का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर हिमकैप्स संस्था के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, संस्थान के प्राध्यापक, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ, निरोग और सकारात्मक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!