सोलन में शराब पार्टी बनी खूनी खेल! देवता पर बहस के बाद युवक ने दोस्त पर चाकू से किया हमला, गंभीर घायल

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Aug, 2026 01:14 PM

dispute between two intoxicated youths in solan one injured

Solan News : जिला सोलन के करोल कॉलोनी में शराब के नशे में 2 युवकों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इस दौरान एक युवक ने अपने साथी और बीच-बचाव करने आए युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

Solan News : जिला सोलन के करोल कॉलोनी में शराब के नशे में 2 युवकों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इस दौरान एक युवक ने अपने साथी और बीच-बचाव करने आए युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

एसपी साई दत्तातरे वार्मा ने बताया कि रात को करोल कालोनी, बसाल में 3 युवक एक किराए के कमरे में शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान मयंक और निखिल के बीच देवता को लेकर किसी बात पर बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। बीच-बचाव करने पर निखिल ने शराब की आधी भरी कांच की बोतल से सारांश के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों युवक बाथरूम में चले गए, जहां निखिल ने शैफ चाकू से मयंक पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने वाले सारांश पर भी चाकू से वार किया गया और उसके बाएं कंधे पर चोटें आई। बाद में मयंक को पेट में चाकू लगने की जानकारी सामने आई। उसे अभिषेक और वैभव द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। मयंक का वर्तमान में आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। अन्य घायल युवक का भी उपचार करवाया गया।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की और आरोपी निखिल संजटा (19) निवासी चिड़‌गांव, जिला शिमला को चम्बाघाट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगामी जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!