कोरोना को लेकर अब धूमल ने भी बनाई सोशल डिस्टेंसिंग, रद्द किए कार्यक्रम

Edited By prashant sharma, Updated: 20 Apr, 2021 05:39 PM

dhumal also made social distancing canceled programs regarding corona

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कोविड-19 के चलते वे कुछ दिनों के लिए किसी से भी नही मिलेंगे तथा जो भी उनसे मिलने के कार्यक्रम थे उन्हें रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे अब लोगो से वर्चुअल माध्यम से ही मिलेंगे।

हमीरपुर (राजीव) : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कोविड-19 के चलते वे कुछ दिनों के लिए किसी से भी नही मिलेंगे तथा जो भी उनसे मिलने के कार्यक्रम थे उन्हें रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे अब लोगो से वर्चुअल माध्यम से ही मिलेंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे भी कोरोना को हल्के में न ले तथा सतर्क व घर में ही सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही घातक है तथा छोटे बच्चों व युवाओं को इससे ज्यादा खतरा है, इसलिए युवा वर्ग कोरोना को कतई भी हल्के में न ले तथा मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!