Kangra: दलाईलामा से मिले निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Nov, 2026 09:01 PM

dharamshala vikramaditya dalai lama

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मैक्लोडगंज में दलाई लामा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

धर्मशाला (नितिन): हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मैक्लोडगंज में दलाई लामा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे। मुलाकात के बाद विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि दलाई लामा विश्वभर में शांति और करुणा का संदेश दे रहे हैं। उनके दर्शन के लिए विभिन्न देशों से श्रद्धालु और प्रतिष्ठित हस्तियां धर्मशाला पहुंचती हैं, जिससे हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि दलाई लामा की मेजबानी करना हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उनके यहां रहने से धर्मशाला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली है। यूरोपीय संसद के सदस्यों ने भी दलाईलामा से मुलाकात की। इस दौरान सांसदों ने तिब्बत के मुद्दे को यूरोपीय संघ में उठाने का भरोसा दिलाया। इस मुलाकात को तिब्बत के मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से उठाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!