पौंग झील का एक किलोमीटर एरिया रैड जोन घोषित

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jan, 2021 10:42 PM

dharamshala pong lake kilometer area red zone

जिला कांगड़ा की पौंग झील में विदेशी परिंदों की मौत के बर्ड फ्लू की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा की पौंग झील में विदेशी परिंदों की मौत के बर्ड फ्लू की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। पक्षियों की मौत का कारण कौन सा फ्लू है, इसकी अभी फाइनल रिपोर्ट भोपाल से आना बाकी है, लेकिन एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने पौंग झील के समीपवर्ती चार उपमंडलों में अंडा, चिकन व मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही इन क्षेत्रों से उक्त उत्पादों को बाहर भी नहीं भेजा जा सकेगा। सोमवार को इसी संदर्भ में जिलाधीश कांगड़ा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों से बैठक कर आगामी रणनीति तैयार कर ली गई है। डी.सी. कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि पौंग बांध क्षेत्र के आसपास बहुत से विदेशी परिंदे मरे हैं। प्रशासन को जो सूचना मिली है, उसके तहत 1700 से अधिक विदेशी परिंदों की मौत हुई हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट जालंधर व पालमपुर से आई है, उसके हिसाब से यह फ्लू है।

यह किस तरह का फ्लू है, इसकी फाइनल रिपोर्ट भोपाल से आनी है। इसमें इसके बर्ड फ्लू होने की पूरी संभावना है। इसी के चलते पिछले दो-तीन दिन से प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि पौंग डैम के एक किलोमीटर एरिया को रैड जोन बनाया गया है और आगे का 9 किलोमीटर का एरिया को सर्विलांस जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में स्प्रैड को रोकने के प्रयास होंगे और नॉर्मल पापुलेशन में यह न जाए, उसके लिए यथासंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मनुष्यों के लिए भी यह फ्लू घातक हो सकता है, क्योंकि वर्तमान में कोविड का समय चल रहा है और फ्लू के लक्षण भी कोविड की तरह ही होते हैं। ऐसे में लोगों को सैपरेट करना मुश्किल हो जाएगा। 

इंदौरा, फतेहपुर, ज्वाली व देहरा में चिकन-अंडा-मछली की बिक्री पर रोक
बैठक में निर्णय लिया गया कि इंदौरा, फतेहपुर, ज्वाली व देहरा में चिकन, मछली, अंडों की सेल और एक्सपोर्ट को पूरी तरह बैन किया गया है। इसके चलते संबंधित उपमंडलों में ऐसी दुकानें सोमवार से आगामी आदेशों तक बंद रहेंगी। पौंग डैम में पर्यटन व अन्य गतिविधियों को 3 दिन पहले स्थगित कर दिया गया है। डी.सी. ने कहा कि बर्ड फ्लू के फैलने का खतरा बना हुआ है, ऐसे में लोग अपने मवेशियों को चराने के लिए पौंग डैम की ओर न जाएं। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से भी दिशा-निर्देशों की पालना करने की बात कही।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!