दुबई में नौकरी दिलवाने और वीजा देने के नाम पर ठगे 70 लाख

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jul, 2024 11:14 PM

dharamshala job 70 lakhs fraud

दुबई में टूर एंड ट्रैवल और फ्लैट बेचने का काम शुरू करवाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने का मामला धर्मशाला में सामने आया है।

धर्मशाला: दुबई में टूर एंड ट्रैवल और फ्लैट बेचने का काम शुरू करवाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने का मामला धर्मशाला में सामने आया है। पुलिस थाना मैक्लोडगंज में 3 लोगों ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है जिसके चलते भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी का मामला धारा 318/4 के तहत दर्ज किया गया है। मामले में अभी 70 लाख रुपए ठगी किए जाने का सामने आया है। वहीं, यह राशि अधिक होने की भी संभावना जताई जा रही है। दुबई में नौकरी के नाम पर पैसे ठगने वाला एक आरोपी पंजाब जबकि दूसरा कांगड़ा जिले के पालमपुर से संबंध रखने वाला है। पुलिस थाना मैक्लोडगंज में रजत अग्रवाल, विनोद नैयर, उमंग और पंकज ने आरोप लगाया कि उन्हें दुबई में नौकरी दिलाने और वीजा देने के नाम पर आरोपी शिवांकुर शर्मा ने ठगा है। उनके साथ हुई ठगी के मामले में दुबई में संपर्क के बाद पता चला है कि करीब 40 से अधिक लोगों को आरोपियों ने ठगा है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने कोतवाली स्थित दुकान को जनवरी महीने से किराए पर ले रखा था जबकि उसका जीजा एक नामी होटल में बतौर रैवेन्यू मैनेजर कार्यरत था और उसकी बच्ची भी धर्मशाला स्कूल में पढ़ती थी। 

दुकान मालिक ने बताया कि कई महीने से दुकान का किराया भी पैंडिंग चल रहा था। आरोपी शिवांकुर शर्मा बड़ा बिजनैसमैन बनकर लोगों को मैसेज भेजकर अपने जाल में फंसाता है। धर्मशाला के लोगों के साथ बिजनैस ट्रिप पर लाखों रुपए ठग कर आरोपी परिवार सहित फरार हो गया है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस थाना मैक्लोडगंज में दुबई में नौकरी दिलवाने और वीजा देने के नाम पर करीब 70 लाख रुपए की ठगी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में 2 आरोपी हैं, जिनमें से एक पंजाब और एक कांगड़ा के पालमपुर का रहने वाला है। दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शिकायतकर्त्ता और आरोपी में जान-पहचान होने के कारण रुपयों का लेनदेन कर रहे थे। यह रुपया कहां से आया पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। आरोपी का पंजाब का एड्रैस भी वैरीफाई करने के साथ ही पासपोर्ट की भी जांच चल रही है। इस मामले में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं, इस बिंदु पर भी जांच की जा 
रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!