Kangra: धर्मशाला में पटाखों व आतिशबाजी से झुलसे 6 लोग

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Nov, 2024 10:36 PM

dharamshala crackers people burnt

दीपावली के बाद शुक्रवार रात को पटाखे जलाने के दौरान 6 लोग झुलस गए। सभी को जोनल अस्पताल धर्मशाला में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है।

धर्मशाला (प्रियंका): दीपावली के बाद शुक्रवार रात को पटाखे जलाने के दौरान 6 लोग झुलस गए। सभी को जोनल अस्पताल धर्मशाला में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन 6 लोगों में तीन नौनिहाल, दो लड़कियां और एक युवा शामिल है। बता दें कि दीपावली के पर्व पर वीरवार को भी धर्मशाला में 16 और पालमपुर क्षेत्र में 14 लोग झुलसे हैं। इनमें से एक घायल को टांडा अस्पताल रैफर किया गया है। उधर, जोनल अस्पताल धर्मशाला के एमएस सुनील भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को पटाखों से झुलसने के 6 मामले आए हैं। इन सबको प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!