Kangra: धर्मशाला स्टेडियम में अब 22 हजार की जगह 30 हजार लोग उठा सकेंगे मैच का लुत्फ

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Apr, 2026 11:07 PM

dharamsala stadium 30 000 people

धौलाधार की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित धर्मशाला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता में जल्द ही बड़ा इजाफा होने जा रहा है।

धर्मशाला (सुनील): धौलाधार की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित धर्मशाला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता में जल्द ही बड़ा इजाफा होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम के विस्तार की योजना तैयार कर ली है, जिसके तहत यहां बैठने की क्षमता 22,000 से बढ़ाकर 30,000 की जाएगी। इस बदलाव के बाद यह स्टेडियम बड़े अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के लिए और भी बेहतर तरीके से तैयार हो सकेगा। वर्तमान में इस मैदान की गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत स्टेडियमों में होती है, लेकिन क्षमता कम होने के कारण कई बार प्रशंसकों को टिकट न मिल पाने के कारण निराशा हाथ लगती है। क्षमता विस्तार का यह निर्णय इसी समस्या को ध्यान में रखकर लिया गया है। आगामी जून में होने वाले भारत और अफगानिस्तान के मुकाबले के बाद निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।

इस विस्तार से न केवल अधिक प्रशंसक मैच देख पाएंगे, बल्कि इससे स्थानीय पर्यटन और व्यापार को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि धर्मशाला स्टेडियम में 14 जून 2026 को भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाना है। इससे पहले मई के महीने में यहां आईपीएल के तीन रोमांचक मुकाबले भी होने हैं। इन बड़े आयोजनों के संपन्न होते ही स्टेडियम की कैपेसिटी बढ़ाने का काम प्रमुखता से शुरू किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सह सचिव विशाल शर्मा का कहना है कि धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले आगामी आईपीएल मैचों और भारत-अफगानिस्तान मैच के बाद स्टेडियम की क्षमता को 22,000 से बढ़ाकर 30,000 करने की तैयारी है ताकि भविष्य में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को यहां मैच देखने का मौका मिल सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!