नालागढ़ : जंगल में लगी आग से घोलोवाल में ढाबा राख, लाखों का नुक्सान

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Jun, 2024 05:53 PM

dhaba in gholowal burnt to ashes

नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर घोलोवाल में जंगल की आग से एक ढाबे राख हो गया। ढाबे की छत घास की बनी हुई थी जिसने आग पकड़ ली।

नालागढ़ (सतविन्द्र): नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर घोलोवाल में जंगल की आग से एक ढाबे राख हो गया। ढाबे की छत घास की बनी हुई थी जिसने आग पकड़ ली। इस घटना में लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार घोलोवाल में दिलवर सेन के ढाबे में दोपहर बाद 3 बजे अचानक जंगल में लगी आग पहुंच गई और देखते ही देखते पूरा ढाबा जल गया। ढाबा में रखा सामान, फ्रीज व काउंटर जल गए। सूचना मिलते ही फायर आफिसर जयपाल चंदेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो गया।

जयपाल चंदेल ने बताया कि पसालड़ा, झिड़ीवाला, नंगल, बड़ो व सेरी में जंगल की आग गांव की ओर आनी शुरू हो गई है जिससे दमकल विभाग इन स्थानों पर आग बुझाने में जुटा है। उधर, डीएफओ विकल्प यादव ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जंगल में लगी आग को बुझाने में वन कर्मी व दमकल विभाग का सहयोग करें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!