Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Jun, 2026 02:29 PM

Himachal Politics : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने का सर्वश्रेष्ठ साधन हैं। प्रदेश सरकार हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है।
Himachal Politics : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने का सर्वश्रेष्ठ साधन हैं। प्रदेश सरकार हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा 297 इलेक्ट्रिक तथा 250 डिजल बसे क्रय की जा रही है। उन्होंने ने मंगलवार को सोलन पहुंची 80 इलेक्ट्रिक बसों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह बस यात्रियों की सुविधा के अनुसार बनवाई गई है इस बस में 32 आरामदायक सीटे होगी, सामान रखने का उचित प्रबंध होगा। उन्होंने कहा कि बसों को चार्जिंग करने के लिए चिन्हित स्थलों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के अनुसार बसों को डिजाइन करवाया गया है
'ई-बसों के रूट ट्रायल का कार्य पूर्ण हो चुका'
उप-मुख्यमंत्री कहा कि इन ई-बसों के रूट ट्रायल का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके उपरांत प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन का कार्य होने के पश्चात इन बसों को प्रदेश के विभिन्न परिवहन डीपूओ पर भेजा जाएगा। इस अवसर पर हिमफेड के अध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, कांग्रेस नेता सुरेंद्र सेठी, रमेश ठाकुर, शोभित बैहल, मंडलीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम डी.एस. नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चन्देल, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग संजीव सोनी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कविता ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन सोलन सुरेंद्र राजपूत सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें