पालमपुर दराट कांड में घायल युवती का डिप्टी सीएम ने जाना कुशलक्षेम, PGI में चल रहा उपचार

Edited By Vijay, Updated: 25 Apr, 2024 08:08 PM

deputy cm mukesh agnihotri

कांगड़ा जिले के पालमपुर में युवक द्वारा दराट के हमले में घायल हुई युवती का कुशलक्षेम पूछने वीरवार को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। डिप्टी सीएम ने घायल युवती शायना के स्वास्थ्य की डाॅक्टरों से रिपोर्ट ली।

ऊना (सुरेन्द्र): कांगड़ा जिले के पालमपुर में युवक द्वारा दराट के हमले में घायल हुई युवती का कुशलक्षेम पूछने वीरवार को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। डिप्टी सीएम ने घायल युवती शायना के स्वास्थ्य की डाॅक्टरों से रिपोर्ट ली। मुकेश ने कहा कि डाॅक्टरों से बातचीत में पता चला है कि घायल युवती के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस बेटी के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी। इस संदर्भ में पीजीआई प्रशासन को सरकार की ओर से अधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। पालमपुर की दर्दनाक घटना दुखद है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटी को इंसाफ दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने का हर स्तर पर प्रयास हो रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!