राज्यपाल और उद्योग मंत्री से मिला लघु उद्योग भारती कालाअम्ब का प्रतिनिधिमंडल, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Edited By Vijay, Updated: 31 Jul, 2026 10:47 AM

delegation of laghu udyog bharti kalaamb met governor and industry minister

लघु उद्योग भारती कालाअम्ब इकाई के अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति अखिल महेश्वरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।

नाहन (आशु): लघु उद्योग भारती कालाअम्ब इकाई के अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति अखिल महेश्वरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र के विकास, उद्योगों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से राज्यपाल को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही उनसे कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करने एवं वहां की वास्तविक परिस्थितियों का अवलोकन करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया। 

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि वह समय निकालकर शीघ्र ही कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और उद्योगों से संबंधित विषयों पर आवश्यक सहयोग प्रदान करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्यपाल कविंदर गुप्ता का अत्यंत सरल, सौम्य, आत्मीय एवं व्यवहारिक व्यक्तित्व सभी के हृदय को स्पर्श कर गया। उनकी विनम्रता, सहजता और सभी की बातों को गंभीरता से सुनने की भावना ने प्रतिनिधिमंडल पर गहरा एवं सकारात्मक प्रभाव छोड़ा। उनके साथ हुई यह आत्मीय मुलाकात सदैव स्मरणीय रहेगी।

PunjabKesari

राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट के उपरांत लघु उद्योग भारती कालाअम्ब इकाई के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कालाअम्ब-त्रिलोकपुर रोड की जर्जर स्थिति और ईएसआई हॉस्पिटल रोड की समस्याओं को प्रमुखता से उद्योग मंत्री के समक्ष रखा। उन्हें अवगत कराया गया कि इन दोनों सड़कों की खराब स्थिति के कारण उद्योगों, कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों एवं प्रतिदिन आने-जाने वाले हजारों लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि कालाअम्ब-त्रिलोकपुर रोड के निर्माण एवं सुधार कार्य को बहुत जल्द प्रारंभ करवाया जाएगा, साथ ही उन्होंने ईएसआई अस्पताल रोड के कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन दोनों सड़कों का निर्माण एवं सुधार पूरे औद्योगिक क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे उद्योगों की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था बेहतर होगी, कर्मचारियों की आवाजाही सुगम होगी और स्थानीय व्यापार एवं आमजन को भी बड़ी राहत मिलेगी। अध्यक्ष अखिल महेश्वरी सहित प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि उद्योग मंत्री के मार्गदर्शन एवं सहयोग से इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरूआत शीघ्र होगी और कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!