नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई: देहरा में 279 ग्राम चरस जब्त, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Jun, 2026 10:40 AM

dehra police in himachal pradesh seized 279 grams of charas

Dharamshala News : हिमाचल प्रदेश सरकार के‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान' के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी पर की गयी एक बड़ी कार्रवाई में, देहरा पुलिस ने एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से 279 ग्राम चरस जब्त की।

Dharamshala News : हिमाचल प्रदेश सरकार के‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान' के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी पर की गयी एक बड़ी कार्रवाई में, देहरा पुलिस ने एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से 279 ग्राम चरस जब्त की।

देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि देहरा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने तलाई कुरु क्षेत्र में नियमित गश्त और जांच के दौरान संदेह के आधार पर एक संदिग्ध को रोका। मयंक ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के अनुसार तलाशी के दौरान उसके पास से 279 ग्राम चरस बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान निखिल शर्मा, पुत्र रवींद्र नाथ, निवासी कलवानी गांव, पोस्ट ऑफिस बाहनवी, तहसील भोरंज, हमीरपुर जिला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

मयंक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और देहरा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मादक द्रव्यों और मनोविकृत पदार्थों (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जिला प्रशासन मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता नीति के प्रति प्रतिबद्ध है और पूरे क्षेत्र में इस खतरे को रोकने के लिए कड़ी कारर्वाई की जा रही है।       

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!