Kangra: करंट लगने से HRTC से रिटायर्ड कर्मचारी की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jun, 2025 08:11 PM

dehra current person death

उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते ग्राम पंचायत बढहूं के वार्ड नंबर चार में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग बलदेव सिंह(67) रविवार सुबह अपने घर के साथ बनी पशुशाला में काम कर रहे थे।

देहरा (राजीव): उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते ग्राम पंचायत बढहूं के वार्ड नंबर चार में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग बलदेव सिंह(67) रविवार सुबह अपने घर के साथ बनी पशुशाला में काम कर रहे थे। इसी बीच उन्हें करंट लगा गया और वह बेसुध होकर गिर पड़े। बलदेव सिंह की पत्नी उस समय घर में झाड़ू लगा रही थी जब पत्नी ने उन्हें गिरे देखा तो शोर मचाया जिसके कारण उनके पड़ोसी वहां पहुंच गए। पड़ोसी तुरंत बलदेव सिंह को सिविल अस्पताल देहरा ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बलदेव सिंह (67) एचआरटीसी से चालक पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

वह और उनकी पत्नी ही अकेले घर में रहते थे उनका बेटा दुबई में कम करता है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान दलजीत सिंह और उप प्रधान संजय मेहता सहित अन्य लोग उनके घर पहुंचे। पंचायत प्रधान दलजीत सिंह ने बताया कि घटना बलदेव घर के पास बनी पशुशाला में काम कर रहे थे। इसी बीच बलदेव को करंट लग गया। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!