डेंगू से अंदौरा के युवक की दिल्ली में मौत

Edited By Vijay, Updated: 02 Oct, 2018 09:57 PM

death of youth in delhi due to dengue

ग्राम पंचायत टिक्कर खास के गांव अंदौरा से दिल्ली में कार्यरत व्यक्ति की मौत हो गई है। वार्ड पंच लाल सिंह के अनुसार व्यक्ति की मौत डेंगू की वजह से हुई है। प्रकाश सिंह पुत्र श्रीराम सिंह (36) जोकि दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था, 3-4 दिन से...

पाहड़ा: ग्राम पंचायत टिक्कर खास के गांव अंदौरा से दिल्ली में कार्यरत व्यक्ति की मौत हो गई है। वार्ड पंच लाल सिंह के अनुसार व्यक्ति की मौत डेंगू की वजह से हुई है। प्रकाश सिंह पुत्र श्रीराम सिंह (36) जोकि दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था, 3-4 दिन से बुखार था, ऐसे में उक्त व्यक्ति ने परवाह नहीं की तथा मैडीकल स्टोर से दवाइयां खाता रहा। पिछले दिन ही उसकी घर वालों से बात हुई थी और उसने उन्हें बीमार होने की बात बताई थी। इस पर उसकी पत्नी ने दिल्ली आने के लिए बोला था परंतु प्रकाश ने कहा कि आने की जरूरत नहीं है और वह सुबह अस्पताल में डाक्टर से इलाज करवा लेगा। इसके बाद उसने मैडीकल स्टोर से शाम को दवाई ली और खाकर सो गया, ऐसे में अगले दिन मकान मालिक ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!