टांडा मैडीकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

Edited By Vijay, Updated: 15 Mar, 2019 10:04 PM

death of woman from swine flu in tmc

प्रदेश में फैले स्वाइन फ्लू से हो रही मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीमारी से डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में अब तक 19 मौतें हो चुकी हैं तथा 103 रोगी इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। बता दें कि 13 मार्च को टांडा में स्वाइन फ्लू...

कांगड़ा: प्रदेश में फैले स्वाइन फ्लू से हो रही मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीमारी से डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में अब तक 19 मौतें हो चुकी हैं तथा 103 रोगी इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। बता दें कि 13 मार्च को टांडा में स्वाइन फ्लू की एक रोगी महिला आई थी, जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई। इस महिला की मौत से पहले भी 18 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

टांडा अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक ने बताया कि एक और महिला की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से मौत का ग्रास बनने वालों में सबसे ज्यादा जिला कांगड़ा के 13 लोग हैं जबकि अन्य जिलों से 6 लोग शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!