आनी में हादसा, खाना बना रहे व्यक्ति की झुलस कर मौत

Edited By Vijay, Updated: 05 Jan, 2021 04:55 PM

death of person during cooking

आनी खंड की जाबन पंचायत के फदेड़ गांव में सोमवार देर रात एक व्यक्ति की रसोईघर में झुलस कर मौत हो गई। इसकी सूचना सोमवार रात को ही जाबन पंचायत की प्रधान अनिता ठाकुर ने पुलिस को दे दी थी, जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर...

आनी (ब्यूरो): आनी खंड की जाबन पंचायत के फदेड़ गांव में सोमवार देर रात एक व्यक्ति की रसोईघर में झुलस कर मौत हो गई। इसकी सूचना सोमवार रात को ही जाबन पंचायत की प्रधान अनिता ठाकुर ने पुलिस को दे दी थी, जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने की है। मृतक की पहचान जीवानंद (44) पुत्र राजेंद्र प्रकाश निवासी गांव फदेड़ के रूप में हुई। उसके बड़े भाई गोविंद सेन ने पुलिस को दिए बयान में जीवानंद की मनाली में भी जमीन और घर है और इन दिनों बगीचे के काम से आनी के फदेड़ अपने गांव आया था और अकेला रह रहा था।

मृतक जीवानंद को मिर्गी के दौरे भी अक्सर पड़ते थे। मौके पर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि देर शाम जब जीवानंद अकेला खाना बना रहा था तो अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया और साथ जल रहे गैस चूल्हे से आग लग गई, जिसे प्रत्यक्षदर्शियों ने बुझाया था। मृतक के भाई ने किसी भी तरह के संदेह से इन्कार किया है। वहीं पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया था, जिसका पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंपा जाना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!