अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 05 Nov, 2020 06:09 PM

death of person due to unknown vehicle hit case registered

पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत रे पुलिस चौकी के अधीन पड़ते ब्यास नदी के किनारे पंजाब और हिमाचल की सीमा पर एक व्यक्ति का शव मिला है। थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने जानकारी दी कि सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि किसी व्यक्ति का शव पंजाब, हिमाचल की...

बडूखर (सुनीत): पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत रे पुलिस चौकी के अधीन पड़ते ब्यास नदी के किनारे पंजाब और हिमाचल की सीमा पर एक व्यक्ति का शव मिला है। थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने जानकारी दी कि सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि किसी व्यक्ति का शव पंजाब, हिमाचल की सीमा पर ब्यास नदी के किनारे  पड़ा हुआ है, पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त गोविंद सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी चंगड़वां पंजाब के रूप में हुई है। मृतक की मौत का कारण किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारना बताया जा रहा है। शंका यह जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन द्वारा उक्त व्यक्ति को कुचला गया है। पुलिस ने शव को नूरपूर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आईपीसी सेक्शन 304, 279 तथा एमवी एक्ट 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है जिसकी पुष्टि डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!