Edited By Vijay, Updated: 20 Apr, 2023 11:28 PM

सोलन के चम्बाघाट में छत (एटिक) से गिरने के कारण सोलन पुलिस की सुरक्षा शाखा में तैनात एएसआई विनोद भागटा की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में विनोद को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया जहां पर डाैक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सोलन (ब्यूरो): सोलन के चम्बाघाट में छत (एटिक) से गिरने के कारण सोलन पुलिस की सुरक्षा शाखा में तैनात एएसआई विनोद भागटा की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में विनोद को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया जहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोलन के चम्बाघाट स्थित सर्किट हाऊस को राष्ट्रपति के दौरे को मद्देनजर रखते हुए रिजर्व में रखा गया है। इस दौरान पुलिस की टीम वहां की सुरक्षा व्यवस्था जांच रही थी।
एएसआई विनोद राष्ट्रपति की एमरजैंसी ड्यूटी में तैनात थे। इस दौरान भवन में सुरक्षा की जांच के लिए वे एटिक (फालसीलिंग) की जांच कर रहे थे कि इसी दौरान सीढ़ियों से वह नीचे गिर गए। इस कारण उनके सिर में गहरी चोटें लगी थीं। बता दें कि विनोद भागटा (46) जिला शिमला के रोहड़ू के कोटलु कलासर गांव के रहने वाले थे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 2 बेटे हैं। विनोद को हिमाचल दिवस पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here