बाइक दुर्घटना में लापता युवक का 1 माह बाद नदी में मिला शव

Edited By Vijay, Updated: 15 Mar, 2020 09:57 PM

deadbody of missing youth found in river

मधुवाड़ के पास फरवरी माह में बाइक दुर्घटना में लापता युवक का शव रविवार को ठीक एक महीने बाद बैरा स्यूल नदी के सुरंगानी पावर हाऊस के पास मिला है। बता दें कि यह हादसा 14 फरवरी को मधुवाड़ में हुआ था और युवक का शव भी एक माह बाद यानी कि मार्च 15 रविवार को...

सलूणी (शक्ति प्रसाद): मधुवाड़ के पास फरवरी माह में बाइक दुर्घटना में लापता युवक का शव रविवार को ठीक एक महीने बाद बैरा स्यूल नदी के सुरंगानी पावर हाऊस के पास मिला है। बता दें कि यह हादसा 14 फरवरी को मधुवाड़ में हुआ था और युवक का शव भी एक माह बाद यानी कि मार्च 15 रविवार को मिला है। पुलिस चौकी सुरंगानी और पुलिस चौकी नकरोड ने संयुक्त रूप से कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम करवाने के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडीकल चम्बा ले जा रहे हैं।

पोस्टमार्टम के लिए चम्बा अस्पताल भेजा शव

पर्यवेक्षक अधिकारी तीसारमन कांत ने बताया कि पुलिस ने युवक की पहचान भगत राम (25 ) पुत्र तेज सिंह गांव जगरा, डाकघर जसौरगढ़ के रूप में की है। युवक का शव बैरा स्यूल नदी के साहर के पार मिला है। उन्होंने कहा कि मधुवाड़ में एक माह पूर्व बाइक दुर्घटना हुई थी लेकिन युवक का शव नहीं मिला था जो आज सुरंगानी के पास बैरा स्यूल नदी में मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए चम्बा अस्पताल भेजा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!