पौंग झील में तैरते मिले शव को देख पुलिस के उड़े होश (Watch Video)

Edited By Vijay, Updated: 22 Aug, 2019 03:21 PM

पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पौंग झील के किनारे बुधवार को गली-सड़ी अवस्था में एक शव मिला है। शव पुरुष का बताया जा रहा है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

हरिपुर (गगन/दौलत चौहान): पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पौंग झील के किनारे बुधवार को गली-सड़ी अवस्था में एक शव मिला है। शव पुरुष का बताया जा रहा है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रदेश के ऊपरी भागों में भारी बारिश के कारण भारी तबाही हुई थी, जिस कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि यह व्यक्ति वहां से ब्यास नदी में बहकर यहां आया होगा। पौंग झील में शव होने की सूचना मिलने पर पुलिस थाना हरिपुर के एएसआई नाजर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला।

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध किए तथा मामला दर्ज करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। शव बुरी तरह से गल-सड़ चुका है, जिसकी पहचान करना मुश्किल है, इसलिए इसे पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा जाएगा। डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!