मछलियों को आटा डालने गए व्यक्ति का भाखड़ा डैम में तैरता मिला शव

Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2021 04:33 PM

deadbody found floating in bhakhra dam

पुलिस चौकी ग्वालथाई के तहत भाखड़ा डैम में शनिवार को शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी ग्वालथाई में ग्राम पंचायत भाखड़ा के उपप्रधान प्रभात कुमार ने...

बिलासपुर (मुकेश): पुलिस चौकी ग्वालथाई के तहत भाखड़ा डैम में शनिवार को शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी ग्वालथाई में ग्राम पंचायत भाखड़ा के उपप्रधान प्रभात कुमार ने सूचना दी कि एक शव नरसिंह मंदिर के साथ डैम में तैरता नजर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकाल कर कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त स्वर्ण सिंह (35) पुत्र अमर सिंह निवासी गांव थाना कोलियां, डाकघर सलोआ, तहसील नयनादेवी व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

मृतक नयनादेवी में फड़ी लगाकर छल्ले आदि बेचने का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार स्वर्ण सिंह हर शनिवार को अपने घर से डैम में मछलियों को आटा डालने जाता था तथा आज सुबह लगभग 5 बजे अपने मोटरसाइकिल पर मछलियों को आटा डालने गया था। डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि लाश का निरीक्षण करने पर कोई भी चोट आदि नहीं पाई गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत डैम किनारे पहुंचने पर हार्ट अटैक या पैर फिसलने से पानी में डूबने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!