भाषा अध्यापकों के पदों पर काऊंसलिंग शुरू, पहले दिन पहुंचे इतने अभ्यर्थी

Edited By Vijay, Updated: 26 Mar, 2021 05:43 PM

counseling started on the posts of language teachers

राजकीय नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में भाषा अध्यापकों के पदों पर अनुबंध पर नियुक्ति के लिए काऊंसलिंग शुक्रवार से शुरू हुई। पहले दिन प्रदेश के 6 जिला चम्बा, ऊना, सोलन, किन्नौर, लाहौल-स्पीति व सिरमौर के अभ्यार्थियों ने भाग लेना था लेकिन 3 जिलों से एक...

धर्मशाला (नवीन): राजकीय नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में भाषा अध्यापकों के पदों पर अनुबंध पर नियुक्ति के लिए काऊंसलिंग शुक्रवार से शुरू हुई। पहले दिन प्रदेश के 6 जिला चम्बा, ऊना, सोलन, किन्नौर, लाहौल-स्पीति व सिरमौर के अभ्यार्थियों ने भाग लेना था लेकिन 3 जिलों से एक भी अभ्यार्थी नहीं पहुंचा। ऊना से 11, सोलन से 3 व चम्बा से एक अभ्यार्थी पहुंचा। शनिवार को जिला मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला व कुल्लू के अभ्यार्थियों के लिए तथा जिला कांगड़ा के अभ्यार्थियों की काऊंसलिंग 30 मार्च को होगी।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कुमार ने बताया कि भाषा अध्यापकों के 49 पदों पर काऊंसलिंग शुरू हो गई है। पहले दिन 15 अभ्यार्थियों ने काऊंसलिंग में भाग लिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के सुरक्षा उपायों को अपनाया जा रहा है। शनिवार को जिला मंडी, हमीपुर, बिलासपुर, शिमला व कुल्लू के अभ्यार्थी काऊंसलिंग में भाग लेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!