नालागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक केएल ठाकुर का पुतला

Edited By Vijay, Updated: 02 Mar, 2024 09:53 PM

congress workers burn effigy of mla kl thakur in nalagarh

शनिवार को नालागढ़ ब्लाॅक कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाऊस में एकत्रित होकर प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरदीप बावा के नेतृत्व में कालका चौक पर विधायक केएल ठाकुर का पुतला फूंका।

नालागढ़ (सतविन्द्र): शनिवार को नालागढ़ ब्लाॅक कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाऊस में एकत्रित होकर प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरदीप बावा के नेतृत्व में कालका चौक पर विधायक केएल ठाकुर का पुतला फूंका। बावा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जिस पार्टी ने विधायक को मान-सम्मान दिया, विकास कार्य करवाने के लिए करोड़ों का बजट दिया, विधायक ने उसी की पीठ में छुरा घोंपने का कार्य किया है। विधायक ने सरकार के साथ नालागढ़ की जनता से भी विश्वासघात किया है। कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आजाद विधायक होने के बावजूद सहयोगी सदस्य बनाया और अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर विधायक को प्राथमिकता दी। यही नहीं, नगर परिषद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बजाय विधायक के समर्थकों को मनोनीत किया। जब सरकार की परीक्षा की घड़ी आई तो कांग्रेस पार्टी के साथ विश्वासघात कर भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी को वोट डाल दिया।

उन्होंने कहा कि बीबीएन में लाखों लोगों का रोजगार ट्रांसपोर्ट से जुड़ा हुआ है। अगर खरीद-फरोख्त के माध्यम से भाजपा अपनी सरकार बना लेती है तो पहले की तरह ट्रक यूनियन को कमजोर करने का प्रयास करेगी। विधायक को नालागढ़ की जनता के साथ कोई लेना-देना नहीं है। जिस पार्टी ने ट्रक यूनियन को तोड़ने व लोगों का रोजगार छीनने का प्रयास किया, उस पार्टी के साथ मिलकर आज वह कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं। आज हिमाचल के सेब और सीमैंट इंडस्ट्री पर अडानी का कब्जा हो चुका है। भाजपा सरकार लोगों का रोजगार छीनकर अडानी को सौंप रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश की तर्ज पर कांग्रेस सरकार को गिराना चाहती है लेकिन हिमाचल में भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। पार्टी प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में एकजुट है।

इस मौके पर नप अध्यक्ष अलका वर्मा, पार्षद अमरेंद्र भिंडर, महेश गौतम, वंदना बंसल, मनीष राजदेव, पूर्व अध्यक्ष मनोज वर्मा, देवी शरण खुल्लर, पूर्व जिप सदस्य उजगार चौधरी, राम कुमार शर्मा, ट्रक सोसायटी के कैशियर इंद्रजीत सिंह, महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, गुरमीत चौधरी, राकेश कुमार, प्रिंस शर्मा, सुरमुख सिंह, हरप्रीत सिंह, रोमी आलम, अवतार सिंह, मदन चौधरी, चरणजीत सिंह, सुरजीत चौधरी, जगतार मोहम्मद, नीरज ठाकुर व राजवीर राजू समेत कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!