Breaking

विदेशी सेब पर आयात शुल्क कम करने का निर्णय किसान व बागवान विरोधी : प्रतिभा सिंह

Edited By Vijay, Updated: 29 Jun, 2023 11:35 PM

congress state president pratibha singh

केंद्र सरकार द्वारा विदेशी सेब पर आयात शुल्क कम करने का मामला प्रदेश में तूल पकड़ने लगा है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भी केेंद्र के इस निर्णय को किसान व बागवान विरोधी करार दिया है।

शिमला (राक्टा): केंद्र सरकार द्वारा विदेशी सेब पर आयात शुल्क कम करने का मामला प्रदेश में तूल पकड़ने लगा है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भी केेंद्र के इस निर्णय को किसान व बागवान विरोधी करार दिया है। उन्होंने वीरवार को शिमला में कहा कि पहले ही प्रदेश के बागवान सेब की बढ़ती उत्पादन लागत व अन्य खर्चों की मार सह रहे हैं तथा उन्हें लागत का भी पूरा मूल्य नहीं मिल रहा है, ऐसे में केंद्र सरकार का सेब पर आयात शुल्क कम करना जले पर नमक छिड़कने के बराबर है। 

एकजुट हों बागवान, कांग्रेस संघर्ष के लिए साथ खड़ी
प्रतिभा सिंह ने सेब बागवानों से आयात शुल्क कम करने के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों व बागवानों के साथ किसी भी संघर्ष के लिए खड़ी है।  प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों व बागवानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देगी। यदि केंद्र सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती है तो किसानों व बागवानों को एकजुट कर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी बागवानों के हितों को देखते हुए इस मसले को केंद्र के समक्ष उठाए। 

पूर्व भाजपा सरकार ने भी की घोर उपेक्षा
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा ने भी अपने कार्यकाल में किसानों व बागवानों की घोर उपेक्षा की। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!