सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस का शिमला में प्रदर्शन

Edited By kirti, Updated: 14 Feb, 2020 03:35 PM

congress performs in shimla

दिल्ली चुनाव परिणामों के बाद केंद्र सरकार द्वारा की गई रसोई गैस के दामों में 144 रुपए की वृद्धि के खिलाफ हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस सड़कों पर उत्तर आयी है। शिमला में महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर दिल्ली चुनाव की हार की हताशा में आम जनमानस पर...

 

शिमला(यगोरजा): दिल्ली चुनाव परिणामों के बाद केंद्र सरकार द्वारा की गई रसोई गैस के दामों में 144 रुपए की वृद्धि के खिलाफ हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस सड़कों पर उत्तर आयी है। शिमला में महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर दिल्ली चुनाव की हार की हताशा में आम जनमानस पर गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ौतरी का बोझ डालने के आरोप लगाए है। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव में हार की हताशा का बदला आम लोगों पर गैस की बेतहाशा कीमतें बढ़ाकर कर ले रही है, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार इन बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लेती है तो पूरे प्रदेश भर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और सड़कों पर उतर कर महिला कांग्रेस जनता के साथ मिलकर विरोध करेगी। शिमला जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंची महिलाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की और महिलाओं ने सरकार पर जनता को बेतहाशा महंगाई की मार में झोंकने का जिम्मेदार ठहराया ।महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता को अब सरकार ने जानबूझकर रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर परेशान करने का काम किया है। महिला कांग्रेस किसी भी हाल में सरकार की इस नीति को चलने नहीं देगी और जनता को साथ में लेकर सड़कों पर इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!