परवाणु (राजीव): नगर परिषद परवाणु में लगातार दूसरी बार कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित निशा शर्मा जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित सोनिया शर्मा निर्वाचित हुई हैं। वीरवार को भाजपा समर्थित पार्षदों डेजी ठाकुर, रणजीत ठाकुर व किरण चौहान को एसडीएम संजीव धीमान द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई। इसके बाद एसडीएम ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का समय पार्षदों को दिया। इसी बीच भाजपा समर्थित तीनों पार्षद बैठक स्थल से चले गए। इसके बाद निशा शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित पार्षद सोनिया शर्मा काबिज हुई हैं।
बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए शुरू में ठाकुर दास शर्मा का नाम चला हुआ था, लेकिन कांग्रेस ने अंतिम क्षणों में निशा शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, कसौली के पर्यवेक्षक सरदार सिंह चौहान, कसौली कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा व परवाणु कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र गर्ग समेत कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को 696 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया टीका
NEXT STORY