Edited By Swati Sharma, Updated: 17 May, 2026 10:26 AM

सुंदरनगर (सोढी): नगर परिषद सुंदरनगर के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गए। सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया सभी 20 मतदान केंद्रों पर सुचारु रूप से जारी है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर...
सुंदरनगर (सोढी): नगर परिषद सुंदरनगर के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गए। सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया सभी 20 मतदान केंद्रों पर सुचारु रूप से जारी है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित की गई हैं तथा मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
सुबह 9 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, नगर परिषद सुंदरनगर में कुल 16,889 मतदाताओं में से 2,601 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। इस प्रकार सुबह 9 बजे तक लगभग 15 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,342 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1,259 रही।
निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से की ये अपील
निर्वाचन अधिकारी अमर नेगी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों सहित आवश्यक स्टाफ तैनात किया गया है ताकि मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया शाम 3 बजे तक जारी रहेगी। नगर परिषद चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और विभिन्न वार्डों में सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी रहीं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें