नगर पंचायत अर्की की 7 में से 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

Edited By Vijay, Updated: 10 Jan, 2021 06:33 PM

congress occupies 5 seats of nagar panchayat arki

नगर पंचायत अर्की में कुल 7 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को 5 व भाजपा को 2 सीट मिली हैं। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस समर्थित निर्मला देवी 8 वोट से विजयी घोषित हुई हैं।

सोलन (नरेश पाल): नगर पंचायत अर्की में कुल 7 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को 5 व भाजपा को 2 सीट मिली हैं। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस समर्थित निर्मला देवी 8 वोट से विजयी घोषित हुई हैं। निर्मला देवी को 128 व बीजेपी की कांता देवी को 120 वोट मिले। वार्ड नंबर-2 से भाजपा समर्थित सुरेंद्र शर्मा 105 वोट से विजयी घोषित हुए। सुरेंद्र शर्मा को 173, निर्दलीय उम्मीदवार को 68, कांग्रेस के गौरव ठाकुर को 56, लक्ष्मण को 16 व नोटा को 3 वोट मिले। वार्ड नम्बर-3 में भाजपा समर्थित भारती वर्मा ने कांग्रेस समर्थित श्यामा कौंडल को 33 वोट से हराया। भारती को 136 व श्याम वर्मा को 103 वोट मिले।

वार्ड नम्बर-4 में कांग्रेस के अनुज गुप्ता ने भाजपा समर्थित नरेंद्र गुप्ता को 4 वोट से हराया। अनुज को 86, नरेंद्र गुप्ता को 82 तथा राजीव को 15 वोट मिले। वार्ड नम्बर-5 में कांग्रेस समर्थित हेमेंद्र गुप्ता 33 वोट से जीते। हेमेंद्र को 103 व बीजेपी के कमलेश गुप्ता को 70 वोट मिले। वार्ड नम्बर-6 में कांग्रेस के धर्मपाल शर्मा बीजेपी के गौरव गुप्ता से 33 वोट से जीते। धर्मपाल को 82, गौरव को 49 व निर्दलीय अंकुश शर्मा को 36 वोट मिले। वार्ड नम्बर-7 में कांग्रेस समर्थित रुचिका गुप्ता ने 28 वोट से जीत हासिल की।  रुचिका को 141, बीजेपी की भावना को 113 व निर्दलीय संतोष को 108 वोट मिले। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!