HP By-Election 2024: 6 में से 4 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त

Edited By Vijay, Updated: 04 Jun, 2024 12:31 PM

congress leads in 4 out of 6 seats

हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने 6 में से 4 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। बता दें कि कांग्रेस ने कुटलैहड़, लाहौल-स्पीति, सुजानपुर व गगरेट विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बना रखी है।

पालमपुर (डैस्क): हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने 6 में से 4 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। बता दें कि कांग्रेस ने कुटलैहड़, लाहौल-स्पीति, सुजानपुर व गगरेट विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बना रखी है। यह उपचुनाव भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार की स्थिरता के लिए अहम माने जा रहे हैं। ये सीटें उस समय खाली हुईं जब 6 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी की व्हिप के खिलाफ जाकर भाजपा का समर्थन किया और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। प्रारंभिक रुझानों में कांग्रेस को चार सीटों पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

इन चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर वायदे पूरे न करने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने भाजपा पर लोकतंत्र को खतरे में डालने का आरोप लगाया है। भाजपा ने सभी 6 बागी कांग्रेस विधायकों को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया था। ये उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनके नतीजों से राज्य की राजनीतिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!