कांग्रेस में फेरबदल का दौर जारी, 18 ब्लॉक अध्यक्ष किए नियुक्त

Edited By Vijay, Updated: 07 Sep, 2019 11:23 PM

congress appointed the block president

हिमाचल कांग्रेस में फेरबदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में बीते दिनों नियुक्त किए गए 10 ब्लॉक अध्यक्षों के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने दूसरी सूची जारी करते हुए 18 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

शिमला: हिमाचल कांग्रेस में फेरबदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में बीते दिनों नियुक्त किए गए 10 ब्लॉक अध्यक्षों के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने दूसरी सूची जारी करते हुए 18 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पार्टी अध्यक्ष ने शनिवार को सभी नए ब्लॉक अध्यक्षों को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके तहत ओमप्रकाश कटोच को इंदौरा, मूलक सिंह राणा को ज्वाली, दलीप सिंह वर्मा को जसवां परागपुर, कुशाल कुमार शर्मा को जसवां, प्रवीण कुमार मल्होत्रा को जयसिंहपुर, सुरेश वालिया को कांगड़ा, कैप्टन दीपक चौहान को ज्वालामुखी, टेक चंद को सराज, हुसैन चंद ठाकुर को नालागढ़, मनीष गुप्ता को सुजानपुर, सुशील कुमार पठानिया को टौणी देवी, केवल धीमान को बड़सर, दया सागर को दून, संजीव ठाकुर को कंडाघाट, बाबू राम सिसोदिया को जुखाला, रविंद्र सोहन को ऊना, बलदेव पम्पी नूरपुर व सुरजीत ह राणा को शाहपुर का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शेष ब्लॉक अध्यक्ष भी जल्द होंगे घोषित

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि शेष ब्लॉक अध्यक्ष भी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अध्यक्षों को भी 10 दिनों के भीतर ब्लॉक कमेटियां और आगामी 20 दिनों के भीतर बूथ कमेटी के गठन संबंधी प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को प्रेषित करने होंगे। उन्होंने निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा पार्टी को दी गई सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी का एकजुट होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ  भाजपा के दुष्प्रचार से भी आम लोगों को जागरूक करना होगा।

ब्लॉक-बूथ कमेटियों में ये होगी सदस्यों की संख्या

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि ब्लॉक कमेटी 41 सदस्यों तथा बूथ कमेटी 7 सदस्यों से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही कमेटियों में पार्टी के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ ही महिला, युवा, ओबीसी, पिछड़ा सहित अन्य वर्गों को प्राथमिकता देनी होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!