कुलदीप राठौर ने दी नए राज्यपाल कलराज मिश्र को बधाई (Video)

Edited By Ekta, Updated: 17 Jul, 2019 03:43 PM

हिमाचल प्रदेश के 26वें राज्यपाल नियुक्त होने पर कलराज मिश्र को कांग्रेस अध्यक्ष ने बधाई दी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि मिश्र प्रदेश में विपक्ष की बात सुनेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को कांग्रेस पार्टी की ओर से...

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के 26वें राज्यपाल नियुक्त होने पर कलराज मिश्र को कांग्रेस अध्यक्ष ने बधाई दी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि मिश्र प्रदेश में विपक्ष की बात सुनेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को कांग्रेस पार्टी की ओर से शुभकामनाएं दी है। राठौर ने कहा है कि लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है हिमाचल के नए राज्यपाल विपक्ष को अनदेखा नहीं करेंगे।

उन्होंने आचार्य देवव्रत के कार्यो की सरहना की और कहा कि राज्यपाल के तौर पर प्रदेश को दी गई उनकी बेहतर सेवाओं जिसमें जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास थे उनके लिए उन्हें याद रखा जाएगा। बता दें कि कलराज मिश्र 21 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के 26वें राज्यपाल के पद की शपथ लेने के लिए शिमला पहुंचेंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 22 जुलाई को किया जाएगा।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!