पुलिस की गाड़ी से टकराया वाहन, थाना प्रभारी सहित 3 कांस्टेबल घायल

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2019 09:43 PM

collision between police jeep and other vehicle

कुल्लू-मनाली नैशनल हाईवे पर रायसन के समीप एक सड़क दुर्घटना में पतलीकूहल थाना प्रभारी सहित 3 जवान घायल हुए हैं। बुधवार शाम को पतलीकूहल थाना प्रभारी दया राम अपनी टीम संग कुल्लू से पतलीकूहल लौट रहे थे कि रायसन के समीप लिंक रोड से अचानक एक मालवाहक वाहन...

मनाली (सोनू): कुल्लू-मनाली नैशनल हाईवे पर रायसन के समीप एक सड़क दुर्घटना में पतलीकूहल थाना प्रभारी सहित 3 जवान घायल हुए हैं। बुधवार शाम को पतलीकूहल थाना प्रभारी दया राम अपनी टीम संग कुल्लू से पतलीकूहल लौट रहे थे कि रायसन के समीप लिंक रोड से अचानक एक मालवाहक वाहन निकला और पुलिस की गाड़ी के साथ टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की बोलेरो गाड़ी चकनाचूर हो गई जबकि गाड़ी में सवार पतलीकूहल थाना प्रभारी दयाराम सहित 3 अन्य पुलिस जवान घायल हो गए। इस घटना में थाना प्रभारी को गहरी चोटें आई हैं जबकि अन्य पुलिस जवानों को मामूली चोटें लगी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वाहनों की रफ्तार ज्यादा होने से हो रहे हादसे   

रायसन के समीप जिस जगह पर यह घटना घटी है उस स्थल के आसपास पिछले कुछ समय से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों इंदिरा उपाध्याय, किशन  प्रताप, सुनीता व वंशिका का कहना है कि सड़क के समतल व चौड़ी होने के कारण यहां वाहनों की रफ्तार तेज रहती है, ऐसे में यहां सड़क दुर्घटना के मामले भी आए दिन लगातार बढ़ रहे हैं। उधर, एस.पी. कुल्लू गौरव सिंह का कहना है कि सड़क दुर्घटना में पतलीकूहल पुलिस थाना प्रभारी के साथ 3 जवान जख्मी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!