Una: कुठेड़ा खैरला में 2 कारों की बीच हुई टक्कर, कांगड़ा निवासी 5 लोगों को आईं चोटें

Edited By Vijay, Updated: 25 Aug, 2024 06:50 PM

collision between 2 cars

अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कुठेड़ा खैरला में हुई सड़क दुर्घटना में एक परिवार के 4 सदस्यों सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अम्ब (अश्विनी): अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कुठेड़ा खैरला में हुई सड़क दुर्घटना में एक परिवार के 4 सदस्यों सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डाॅक्टर ने उनका उपचार किया। वहीं सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रविवार सायं कुठेड़ा खैरला में 2 कारों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में जनक सिंह ठाकुर (79), नूतन ठाकुर (62) पत्नी जनक सिंह ठाकुर, कुशारदा (39) पत्नी राहुल ठाकुर, अवनी (13) पुत्री राहुल ठाकुर चारों निवासी लोअर सुनेहत (कांगड़ा) व दूसरी कार में सवार रमेश चंद (57) पुत्र बालक राम निवासी जयसिंहपुर (कांगड़ा) को गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!