भाजपा के सांसद चम्बा-कांगड़ा की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में नाकाम : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 20 May, 2024 05:51 PM

cm sukhvinder singh sukhu

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चम्बा के चुराह विधानसभा क्षेत्र में चम्बा-कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार किया।

तीसा (सुभानदीन/अनिल): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चम्बा के चुराह विधानसभा क्षेत्र में चम्बा-कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार किया। भंजराडू में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पिछले 15 साल से चम्बा-कांगड़ा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती आ रही है लेकिन भाजपा के सांसद समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में नाकाम हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का चुनाव देश और प्रदेश की आने वाली राजनीति को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 6 विधायकों को भारतीय जनता पार्टी ने खरीदा है तथा यह चुनाव खरीद-फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब देने का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार बिकने वाले विधायकों के साथ-साथ खरीददार पार्टी को भी कड़ा सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 3 निर्दलीय विधायक भी बिके हैं और दूसरी किस्त पाने के लिए अपना इस्तीफा स्वीकार कराने के लिए विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास धनबल नहीं है और जनता की ताकत ही कांग्रेस पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का सिला-सिलाया कोट दर्जी के पास ही रह जाएगा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर और भाजपा की हिमाचल प्रदेश सरकार बनाने की हसरतें अधूरी ही रह जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित करने के लिए पुरानी पैंशन को बहाल किया है जबकि जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पुरानी पैंशन बिना किसी राजनीतिक लाभ को देखते हुए दी है और इसका लाभ रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलना शुरू हो गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!