सीएम सुक्खू बोले-हमारे पास 38 विधायक, अपने 9 विधायकों की चिंता करें जयराम

Edited By Vijay, Updated: 21 Jun, 2024 05:02 PM

cm sukhvinder singh

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार बनाने के सपने लेना छोड़ दें। हमारे पास 38 विधायक हैं। हाईकोर्ट में चल रहे सीपीएस के मामले को लेकर जयराम लोगों को बहका रहे हैं।

हमीरपुर (राजीव): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार बनाने के सपने लेना छोड़ दें। हमारे पास 38 विधायक हैं। हाईकोर्ट में चल रहे सीपीएस के मामले को लेकर जयराम लोगों को बहका रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम को अपने 9 विधायकों की चिंता करनी चाहिए, जिनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका लंबित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 9 विधायकों ने बीते बजट सत्र के दौरान विधानसभा में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया था, स्पीकर के सामने सदन पटल पर रखे कागजात को फाड़कर हवा में लहराया था। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से दी गई याचिका पर स्पीकर को फैसला लेना है। कांग्रेस विधायक दल ने इस मामले में जल्दी फैसला लेने का आग्रह किया है। अगर ये 9 विधायक अयोग्य घोषित हुए तो दोबारा चुनाव में एक-दो ही गलती से जीतकर आएंगे जिससे कांग्रेस विधायकों की संख्या 50 तक पहुंच सकती है। मुख्यमंत्री सुक्खू गांधी चौक पर कांग्रेस की रैली को संबोधित कर रहे थे।

 पूर्व विधायक को बताया हमीरपुर का सबसे बड़ा खनन माफिया
सुक्खू ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा को हमीरपुर का सबसे बड़ा खनन माफिया बताते हुए कहा कि उनके 5-6 क्रशर हैं और सारी खड्डों को खाली कर दिया, बड़े पत्थर दिखते ही नहीं हैं। पूर्व विधायक ने अपना प्रेरणास्रोत राजेंद्र राणा को बनाया हुआ है। अच्छा होता वह प्रेम कुमार धूमल को अपना प्रेरणास्रोत बनाते क्योंकि उनके आशीर्वाद से ही आशीष ने पैसा कमाया है। उन्होंने कहा कि वह जनता की संपदा को लूटने नहीं देंगे। भ्रष्टाचार के हर चोर दरवाजे को बंद किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑप्रेशन लोटस के जरिए सरकार को गिराने की कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन जनता के आशीर्वाद से यह सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि 6 बिकाऊ पूर्व विधायक अपने कामों के लिए ब्लैकमेल करते थे, उन्होंने लोगों की समस्याओं को कभी नहीं उठाया।

कांग्रेस का कार्यकाल शानदार रहा : प्रतिभा सिंह
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार को गिराने की नापाक कोशिश की, लेकिन प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखा दिया। उपचुनावों में कांग्रेस 4 सीटें जीत गई और अब कांग्रेस के पास 38 विधायक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर का उपचुनाव पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष के द्वारा अपना ईमान बेचने के कारण हो रहा है, जिसकी जिम्मेदार भाजपा है। कांग्रेस सरकार के 16 महीने के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं।

षड्यंत्रकारियों को दे दो गेड़ा : मुकेश अग्निहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमीरपुर के मुख्यमंत्री को हटाने के लिए पता नहीं क्यों यहां के नेता सक्रिय हो जाते हैं। पहले प्रेम कुमार धूमल को हटाने की साजिश रची गई, अब सुखविंदर सिंह सुक्खू को हटाने व सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा गया। अब समय आ गया है कि सब इकट्ठे हो जाओ और ऐसे षड्यंत्रकारियों को गेड़ा दे दो। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हमीरपुर की जीत से यह संदेश पूरे हिमाचल प्रदेश व देश में जाएगा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश रचने वालों को जनता ने कड़ा सबक सिखाया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!