धन बल से जनमत का अपमान करने वालों को अवश्य सबक सिखाएगी प्रदेश की जनता : मुख्यमंत्री

Edited By Vijay, Updated: 13 Mar, 2024 09:01 PM

cm sukhvinder singh

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सत्ता में आने के बाद चुनौतियां बहुत थीं। सरकार चलाने के लिए पैसे की जरूरत थी लेकिन लड़ाई लड़ने की बजाय एक युद्ध की तरह हमने इन चुनौतियों का सामना किया।

शिलाई/नाहन (आशु): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सत्ता में आने के बाद चुनौतियां बहुत थीं। सरकार चलाने के लिए पैसे की जरूरत थी लेकिन लड़ाई लड़ने की बजाय एक युद्ध की तरह हमने इन चुनौतियों का सामना किया। धीरे-धीरे चुनौतियों को पार करना शुरू किया और आज खुशी की बात यह है कि 15 महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद कर 2200 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व सरकार ने प्राप्त किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि धन के बल पर जनता के मत का अपमान करने वालों को लोकसभा चुनाव में अवश्य सबक सिखाएं। विपक्षी दल का लोकतंत्र का गला घोंटने का सपना केवल सपना ही रहेगा।

इससे पूर्व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश जंग, कांग्रेसी नेत्री दयाल प्यारी, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव अवनीत लाम्बा, खंड कांग्रेस समिति शिलाई के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, डीसी सिरमौर, सुमित खिमटा, एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा सहित गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!